महाभारत के भगवान कृष्ण ने बनाया Twitter, Instagram पर अकांउट, जाने क्यों इतने साल बाद उठाया ये कदम

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है और इसी वजह से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दुखद समय में एक चीज जरूर अच्छी हो रही है और वो ये है कि दर्शकों को उनके पुराने पसंदीदा टीवी शो दोबारा देखने को मिल रहे हैं। टेलीविजन स्क्रीन पर सभी दूरदर्शन के फेमस शो री-एयर हो गए हैं।
इनमें रामायण, महाभारत, चाणक्य, शक्तिमान, श्रीमान श्रीमती, ब्योमकेश बख्शी और कई अन्य मोस्ट फेमस शोज शामिल हैं। खैर, इन शोज में सबसे ज्यादा दर्शक रामायण और महाभारत को ही मिल रहे हैं। दोनों ही शोज की टीआरपी ने ये साबित कर दिया है कि आज भी महाभारत और रामायण दर्शकों के पसंदीदी शो हैं।
दर्शकों से सालों बाद भी मिल रहे ऐसे प्यार को देखते हुए स्टार नीतीश भारद्वाज ने सबको धन्यवाद दिया है। महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले स्टार नीतीश भारद्वाज ने आभार व्यक्ति करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी डेब्यू कर लिया है। जैसा कि नीतीश भारद्वाज अब केवल फेसबुक पर ही थे। लेकिन दुनिया भर में अपने फैन्स के साथ जुड़ने के लिए उन्होंने ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से भी अब डेब्यू कर लिया है।
View this post on Instagram
GRATITUDE – I express my gratitude to Ma Bhagwati & all of you for liking my last video. So i have decided to grow my online family on Twitter, Instagram & Youtube channel too. Links are given here on Fb. Plz follow & subscribe to be a part of my online family on other platforms too. I am a mere mortal with little success due to your love. Here i appeal to you to learn from my mistakes too. Plz continue to hear my videos & share if you like them. – Love, health & peace. #NitishSpeaks #NitishBharadwaj #Krishna #Mahabharat #Gratitude
A post shared by Nitish Bharadwaj (@nitishbharadwaj.krishna) on Apr 1, 2020 at 3:55am PDT
फेमस स्टार नीतीश भारद्वाज ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते ही अपना पहला वीडियो भी साझा कर दिया है। नीतीश ने कहा, ‘आप सभी अब मेरा ऑनलाइन परिवार बन गए हैं। दो दिन पहले मैंने महाभारत के बारे में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे 35 लाख लोगों ने देखा और एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा। यह एक चमत्कार है, यह मेरी शक्ति नहीं है। यह भगवान और आपके प्यार का आशीर्वाद है।’
नीतीश भारद्वाज ने कहा, ‘इसने मुझे अपना YouTube चैनल, इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर हैंडल शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया है। जिसे मैंने आज से शुरू किया है। लोग लिख रहे थे कि मैं कृष्ण हूं, लेकिन नहीं मैं एक साधारण नश्वर व्यक्ति हूं। अगर मैंने कुछ अच्छा कहा है तो इसका श्रेय मेरे माता-पिता और शिक्षकों को जाता है। सभी कमियां सिर्फ मेरी हैं।’
आपको बताते चलें जल्द ही टीवी शो महाभारत की यूट्यूब पर भी वीडियो स्ट्रीमिंग होगी। पेन स्टूडियो महाभारत को यूट्यूब पर प्रसारित करने के लिए राइट्स खरीद सकता है।





