महबूबा मुफ्ती ने 35 A को लेकर एक बार फिर दिया बयान, कहा- जो इससे करेगा छेड़छाड़, वो जल के हो जाएगा राख

जम्मू कश्मीर में इन दिनों आर्टिकल 35 ए का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। अब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 35ए के साथ छेड़छाड़ करना बारूद को हाथ लगाने के बराबर होगा। उन्होंने आगे कहा कि जो हाथ 35ए के साथ छेड़छाड़ करने के लिए उठेंगे, वो हाथ ही नहीं वो सारा जिस्म जल के राख हो जाएगा।
महबूबा ने यह बयान श्रीनगर में एक रैली के दौरान दिया। जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार ने कश्मीर घाटी में करीब 10 हजार अतिरिक्त जवानों को भेजने का आदेश दिया है। सरकार के इस फैसले से राज्य में हलचल काफी तेज हो गई है। महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं ने केंद्र सरकार के इस फैसला पर नाराजगी जाहिर की है।





