इस मस्जिद में तैयार किये जा रहे हैं खतरनाक आतंकी; छापे में हुआ खुलासा

जी हाँ!! दुनिया भर में आतंक फ़ैलाने वाले खतरनाक आतंकियों को इस मस्जिद में दी जा रही है ट्रेनिंग | आतंकवाद के खिलाफ जर्मनी में बड़ा अभियान चलाया गया है। यहां पुलिस ने 190 के करीब मस्जिदों पर छापे मारे हैं। आरोप है कि इन मस्जिदों में युवाओं को जिहाद करना सिखाया जा रहा था और उन्हें आतंकी बनने की ट्रेनिंग भी दी जा रही थी।

इस मस्जिद में तैयार किये जा रहे हैं खतरनाक आतंकी; छापे में हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें:- डोनल्ड ट्रम्प ने की पुतिन से बात…दोनों हुए तैयार…अब होगी जंग…

इनमें से कई युवा पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, जर्मनी के आतंरिक मामलों के मंत्री थॉमस डे मेजिरे ने बताया कि ये संस्थाएं मुस्लिम युवकों को पवित्र कुरआन का नकली रूप पढ़ा रहे थे। इन मस्जिदों से 140 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने इराक और सीरिया में आतंक फैलाया है।

हालांकि पुलिस ने मस्जिदों पर छापे की जानकारी अभी तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं दी है। बताया जा रहा है कि इन मस्जिदों और यहां पकड़े गए लोगों से कई संवदेनशील जानकारियां हासिल हुई हैं। इनका खुलासा करना खतरनाक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- चीन ने इस बड़ी ताकत के आगे टेके घुटने; हुआ आर्थिक रूप से कमजोर

मंत्री थॉमस डे मेजिरे ने बताया कि यह कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि इन मस्जिदों में गलत कुरआन पढ़ाई जा रही थी। साथ ही यहां दूसरे धर्मों के प्रति आग उगली जा रही थी। उन्होंने बताया कि जिन मस्जिदों पर छापेमारी हुई, वहां चल रही संस्थाओं पर साल 2012 से बैन लगा हुआ है। इन पर नजर रखी जा रही थी। इसके बावजूद ये लोग अपनी गतिविधियों में कमी नहीं कर रहे थे।

Back to top button