मलाड में गैस सिलेंडर फटने से 6 लोग घायल, लीकेज की वजह से हुआ हादसा

मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक चॉल में गैस सिलेंडर फटने से 6 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुंबई के मलाड इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार की सुबह एक चॉल में गैस सिलेंडर फट गया। इस धमाके में 6 लोग घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पीटीआई के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 9 बजकर 25 मिनट पर हुआ। यह हादसा मलाड वेस्ट के मालवणी इलाके में हुआ। यहां भारत माता स्कूल के पास एक चॉल है। इसी चॉल में सिलेंडर फटा था।
गैस लीक की वजह से हुआ धमाका
अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। इसी वजह से यह जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में 6 लोगों के घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। फिलहाल हालात को काबू में कर लिया गया है।





