मध्यप्रदेश में लम्बी जद्दोजहद के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के 11वें दिन विभागों का बंटवारा

भोपाल. शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार के
11वें दिन विभागों का बंटवारा कर दिया। इसी के साथ उन्होंने विभागों में
फेरबदल कर दिया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से स्वास्थ्य विभाग छीनकर
सिंधिया समर्थक डॉ. प्रभुराम चौधरी को दे दिया है। सिंधिया समर्थकों को
उनकी पसंद के विभाग को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने
पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन समेत ऐसे विभाग
रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं हैं।

चाैथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार काे ग्वालियर आए
शिवराज सिंह चौहान ने संभागायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद कहा था रविवार
को नए मंत्रियों को विभाग मिल जाएंगे। रविवार को उन्होंने भोपाल में दावा
किया कि आज की मंत्रियों के विभागों के बंटवारा हो जाएगा। हालांकि, लिस्ट
सोमवार सुबह ही आई। 

कैबिनेट मंत्री

क्रमांकनाम विभाग किस खेमे से1गोपाल भार्गवलोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योगपहले भी मंत्री रहे2विजय शाहवनपहले भी मंत्री रहे3जगदीश देवड़ावाणिज्यिक कर, वित्त और योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकीपहले भी मंत्री रहे4बिसाहूलाल सिंहखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षणकांग्रेस से भाजपा में आए5यशोधरा राजे खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगारपहले भी मंत्री रहीं6भूपेंद्र सिंहनगरीय विकास एवं आवासपहले भी मंत्री रहे7ऐंदल सिंह कंसानालोक स्वास्थ्य, यांत्रिकीकांग्रेस से आए, कभी दिग्विजय के करीबी थे8बृजेंद्र प्रताप सिंहखनिज साधन, श्रमपहले मंत्री रहे9विश्वास सारंगचिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वासपहले भी मंत्री रहे, शिवराज के करीबी10इमरती देवीमहिला एवं बाल विकाससिंधिया खेमे से11प्रभुराम चौधरीलोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणसिंधिया खेमे से12महेंद्र सिंह सिसोदियापंचायत और ग्रामीण विकाससिंधिया खेमे से13प्रद्युम्न सिंह तोमरऊर्जासिंधिया खेमे से14प्रेम सिंह पटेलपशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याणनया चेहरा15ओमप्रकाश सकलेचासूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और प्रौद्योगिकीनया चेहरा16उषा ठाकुरपर्यटन, संस्कृति और अध्यात्मनया चेहरा17अरविंद सिंह भदौरियासहकारिता, लोक सेवा प्रबंधननया चेहरा18मोहन यादवउच्च शिक्षानया चेहरा19हरदीप सिंह डंगनवीन, एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटनकांग्रेस से आए20राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांवऔद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहनसिंधिया खेमे सेराज्यमंत्री

1भारत सिंह कुशवाहउद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्वतंत्र प्रभार, नर्मदा घाटी विकासनया चेहरा2इंदर सिंह परमारस्कूल शिक्षा, स्वतंत्र प्रभार, सामान्य प्रशासननया चेहरा3रामखिलावन पटेलपिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, स्वतंत्र प्रभार, विमुक्त घुमक्कड़
एवं अर्ध घुमक्कड़, जनजातीय कल्याण, स्वतंत्र प्रभार, पंचायत एवं ग्रामीण
विकासनया चेहरा4रामकिशोर कांवरेआयुष, स्वतंत्र प्रभार, जल संसाधननया चेहरा5बृजेंद्र सिंह यादवलोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकीसिंधिया खेमे से6गिर्राज दंडोतियाकिसान कल्याण एवं कृषि विकाससिंधिया खेमे से7सुरेंद्र धाकड़लोक निर्माण विभागसिंधिया खेमे से8ओपीएस भदौरियानगरीय विकास एवं आवाससिंधिया खेमे सेपांच कैबिनेट मंत्री पहले से

1नरोत्तम मिश्रागृह, जेल, संसदीय कार्य, विधिपहले भी मंत्री रहे2तुलसी सिलावटजल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकाससिंधिया खेमे से3गोविंद सिंहराजस्व, परिवहनसिंधिया खेमे से4मीना सिंहआदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याणपहले भी मंत्री रहे5कमल पटेलकिसान कल्याण एवं कृषि विकासपहले भी मंत्री रहेभाजपा के 16 मंत्री, 9 नए चेहरे2 जुलाई को 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी
मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में 2 जुलाई को 28 मंत्रियों को शामिल किया
था। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के 16 मंत्रियों में 7 पुराने और 9 नए
चेहरे शामिल किया था। कांग्रेस के बागी खेमे से कुल 14 मंत्री हो गए हैं।
इसी साल मार्च में कुल 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया था।

शिवराज के चौथे कार्यकाल में सीएम समेत 34 मंत्री 
2 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार में 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 9
सिंधिया खेमे से हैं। 3 कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेता हैं। जबकि भाजपा के
16 विधायक मंत्री बने थे। शिवराज सरकार में अब 25 कैबिनेट और आठ
राज्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री को मिलाकर 34 मंत्री हैं।

जातिगत समीकरण
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से गिर्राज दंडोतिया (ब्राह्मण), ऐंदल सिंह कंसाना
(गुर्जर), सुरेश धाकड़ (किरार समाज), ओपीएस भदौरिया (ठाकुर), महेंद्र सिंह
सिसोदिया (ठाकुर), इमरती देवी (अनूसूचित जाति), प्रद्युम्न सिंह तोमर
(ठाकुर), भारत सिंह कुशवाह (कुशवाह समाज) ।

ग्वालियर चंबल से 8 मंत्री, यहां 16 सीटों पर उपचुनाव
ग्वालियर-चंबल की 16 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इस क्षेत्र में
सिंधिया की मजबूत पकड़ है। यहां से 8 नेता गिर्राज दंडोतिया, ऐंदल सिंह
कंसाना, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी,
प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह मंत्री हैं।

क्षेत्रीय संतुलन में सिंधिया की चली
भाजपा सूत्र बताते हैं कि ग्वालियर-चंबल की सबसे ज्यादा सीटों पर उपचुनाव
होना है। सिंधिया समर्थक गिर्राज दंडोतिया, ऐंदल सिंह कंसाना, सुरेश धाकड़,
ओपीएस भदौरिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर,
भारत सिंह कुशवाह मंत्री बनाए गए हैं। इसमें ऐंदल सिंह कंसाना सिंधिया
समर्थक नहीं माने जाते हैं।

20 मार्च को सरकार गिरी, 23 मार्च को शिवराज चौथी बार सीएम बने
सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों समेत 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने
के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और 15 महीने पुरानी
कांग्रेस सरकार गिर गई थी। 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार
प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके 28 दिन बाद 5 मंत्रियों वाली
मिनी कैबिनेट ने 21 अप्रैल को शपथ ली थी।

Back to top button