मध्य प्रदेश: कुएं में मिली दो बहनों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला आदेगांव थाना अंतर्गत कोंडरा गांव का है। जहां मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में दो बहनों का शव कुएं से बरामद हुए हैं। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार दोनों लड़की सोमवार को अपने खेत के काम करने के नाम से घर से निकली थीं। देर शाम तक जब वे अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार को दोनों बहनों के गांव के खेत में एक कुएं में देखे गए, जिसकी सूचना आंदेगाव पुलिस थाने में दी गई, मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ईश्वरी पटले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई और पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।

आदेगांव थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोंडरा गांव में खेत के कुएं में दो युवतियों के शव मिले हैं, दोनों सगी बहने हैं। परिजनो ने हत्या की आशंका जताते हुए 2 युवकों का नाम भी अपनी शिकायत में दर्ज कराया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।  

Back to top button