मथुरा : सीएमओ कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित 66 नए कोरोना संक्रमित मिले
मथुरा। मंगलवार शाम 66 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कार्यालय ने की है, जिनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है, वहीं जिला जेल से दो महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कुल मिलाकर अब मथुरा में 2314 कोरोना संक्रमित है।
ये भी पढ़ें- कानपुर : अबकी बुढ़वा मंगल पर रहा कोरोना का साया, हनुमान मंदिर में रहा सख्त पहरा
दरअसल, संक्रमितों के निवास पर जाकर परिजनों से संपर्क कर हाल चाल लिया जा रहा है। फील्ड में घूमकर हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। कार्य के बाद सभी सीएमओ कार्यालय आकर रिपोर्ट तैयार करते हैं। यहां बाहरी लोगों का आवागमन भी रहता है। इसके अलावा महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में मरीजों को चिकित्सक दे रहे हैं। सेवा देते समय सुरक्षा के उपाय भी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी कोरोना बीमारी रोकथाम में लगे अफसर एवं कर्मचारी भी संक्रमित होने लगे हैं।
ये भी पढ़ें- दिशा की मौत को लेकर सुशांत केस में सिद्धार्थ ने खोले बड़े राज!
सीएमओ डा. संजीव यादव ने बताया कि जनपद में सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक 66 पॉजिटिव केसों में सीएमओ ऑफिस से 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव, कोसी से, मीनानगर, खरोट से छाता, छिकसोली, कोसीकलां, पानीगांव, महिला आश्रम, लक्ष्मीनगर, रुक्मणि विहार, मोती कुंज, महोली रोड से, कंपू घाट, गोपाल नगर, अलीगढ़ प्रवासी, पुष्पांजलि उपवन, भरतपुर राजस्थान प्रवासी, भरतपुर गेट से गली भार्गव, महावन से, घीयामंडी, वृंदावन, रिफाइनरी तथा जिला जेल से दो महिलाएं बंदी, बिजलीघर कैंट से एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
The post मथुरा : सीएमओ कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित 66 नए कोरोना संक्रमित मिले appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





