मतदान से पहले आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच चल रही जुबानी जंग

लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है. आखिर के दो चरण की वोटिंग बाकी है. 12 मई को देश की राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग होगी. मतदान से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच जुबानी जंग चल रही है. इस बीच आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने के बाद आप ने गंभीर पर एक और आरोप लगाया है.

 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि, गंभीर अपने रोड शो में एसी कार में बैठे थे, जबकि जनता उनके हमशक्ल को गंभीर समझकर मालाएं पहना रही थी.

गौतम गंभीर के इस हमशक्ल का नाम गौरव अरोड़ा और इसे कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है. सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि, ये कांग्रेस और बीजेपी की महामिलावट है. गौतम गम्भीर ए.सी. गाड़ी में नीचे बैठे हैं. उन्हें धूप में समस्या है. उनकी जगह उनका हमशक्ल कैप लगाकर खड़ा है. कार्यकर्ता ‘डुप्लीकेट’ को गौतम गम्भीर समझकर माला पहना रहे हैं और जो डुप्लीकेट है वो असल में कांग्रेसी नेता है.

Back to top button