मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए माननीयों ने भी लगाई लाइन

मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए माननीयों ने भी लाइन लगाई। कैसरगंज के सांसद व भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने अपने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय विश्नोहरपुर में मतदान किया। यहीं पर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह तथा गोंडा सदर के विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। गोंडा के भाजपा प्रत्याशी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मनकापुर कोट में मतदान किया। यहीं पर उनके पिता पूर्व कृषि मंत्री आनंद सिंह ने भी वोट डाला। धानेपुर के श्रीनगर में मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने मतदान किया। तरबगंज के रानीपुर में भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने वोट डाला। हलधरमऊ में एमएलसी महफूज खां व शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने मतदान किया।

Back to top button