मंदिर में चल रहा था उत्सव, हाथी ने सूड़ में उठाकर युवक को पटक दिया

दक्षिण भारत में अक्सर पारंपरिक मंदिर उत्सव के दौरान हाथी दिखाई देते हैं। इन हाथियों का खूबसूरत तरीके से श्रृंगार किया जाता है। अब एक ऐसे ही पारंपरिक मंदिर उत्सव का वीडियो वायरल हो रहा है। उत्सव के दौरान हाथी ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद पूजा के दौरान दहशत का माहौल बन गया। अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आखिर क्या है वीडियो में?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सज-धज कर तैयार हाथी को एक महावत बैठाता है। कई लोगों ने हाथी का पकड़ा हुआ है और एक शख्स हाथी के ऊपर बैठने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान नाराज हाथी एक शख्स को अपनी सूड़ में जकड़ लेता है। किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं लगता है। इतने में हाथी शख्स को घूमाकर पटक देता है। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले में शख्स को गंभीर चोटें आई हैं।

इस घटना के बाद वहां पर चीख पुकार मच जाती है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि हाथी को देखकर नहीं लग रहा है कि वो नाराज है।

कहां का है मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला केरल के त्रिशूर का है। यहीं पर यह डरावनी घटना घटी है। यहां पर अन्नमनादा मंदिर में उत्सव के दौरान हाथी ने युवक को अपनी सूंड में उठाकर पटक दिया। युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जानवरों से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि कब उनका मन बदल जाए और नाराज होकर उत्पात मचाने लगें।

Back to top button