‘मंदिर के पास प्रसाद बेचते विधर्मी मिले तो उसे पहले खूब ठोको’, बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मंदिरों के पास प्रसाद बेचने वाले गैर-हिंदुओं को पीटा जाना चाहिए। भोपाल में दुर्गा वाहिनी के एक कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं से हर घर में दुर्गा तैयार करने और हथियार रखने का आह्वान किया। उन्होंने बेटियों के साथ होने वाली घटनाओं पर भी आक्रोश व्यक्त किया।

पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंदिरों के पास प्रसाद बेचने वाले गैर हिंदुओं की पिटाई की बात कही है।

रविवार दोपहर भोपाल में विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी दुर्गा वाहिनी के पथ संचलन समारोह में उन्होंने कहा कि यदि कोई विधर्मी मंदिर के आसपास प्रसाद बेचते पाया जाता है तो जितनी हो सके, उसे ठोको, उसके बाद कानून के हवाले करो।

और क्या बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर?
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दुर्गा वाहिनी की महिलाओं से कहा कि जब हमारी बेटियों को घरों से उठाकर ले जाते हैं और उनके टुकड़े कर सड़क पर फेंक देते हैं तो बड़ी पीड़ा होती है। इसे निकालने के लिए दुश्मन जब घर की दहलीज पार करने का प्रयास करे तो उन्हें बीच से काट देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि दुर्गा वाहिनी का यही काम है कि हर घर में दुर्गा तैयार करें। उन्होंने हर घर में हथियार रखने का आह्वान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button