मंत्री बनने के बाद पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री खडसे, लगाया ध्यान

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन पुजारी अर्पित शर्मा व पुरोहित नवनीत शर्मा ने करवाया। खडसे द्वारा सभामंडप में श्री वीरभद्र भगवान का भी पूजन किया गया।

खडसे ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की, जिसके बाद ध्यान भी लगाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उपप्रशासक एसएन सोनी व अभिषेक शर्मा ने खडसे का स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, उज्जैन नगर पालिका निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

मंत्री बनने के बाद पहली बार दर्शन करने आईं
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद खडसे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वैसे तो मैं बाबा महाकाल के दर्शन करने प्रतिवर्ष मंदिर आती रहती हूं लेकिन इस बार में मंत्री बनने के बाद पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई हूं। बाबा महाकाल की ऐसी ही कृपा सभी पर बनी रहे ऐसी मैने बाबा महाकाल से कामना की है।

कोठाड़ी की सरपंच थीं अब बन गईं मंत्री
रक्षा निखिल खडसे (जन्म 13 मई 1987) महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं। वे भारतीय संसद के निचले सदन में रावेर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं और भारत सरकार में राज्य मंत्री हैं। याद रहे कि खडसे कोठाडी गांव की सरपंच चुनी गईं। बाद में वे जलगांव जिला परिषद के लिए चुनी गईं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मनीष जैन को 3,18,608 वोटों के अंतर से हराया। उन्हें 6,05,452 वोट मिले जबकि जैन को 2,87,384 वोट मिले। 26 साल की उम्र में, वह हीना गावित के साथ 16वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र की सांसद बनीं। वह 2019 में रावेर लोकसभा के सांसद के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुनी गईं। उन्हें आगामी 2024 के भारतीय आम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीसरी बार उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।

Back to top button