मंगलवार को महाबली बना धुरंधर, कमाई से इस मूवी का कर दिया तख्ता पलट

मौजूदा समय में अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों में ऑडियंस का एंटरटेन कर रही है तो उसका नाम धुरंधर है। रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई है और ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। वीकेंड के बाद वर्किंगडे में भी धुरंधर का धमाका देखने को मिल रहा है।
अपनी बेहतरीन कहनी के दम पर इस स्पाई थ्रिलर ने सही मायनों में जनता का दिल जीत लिया है और कमाई में बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी है। नॉनहॉलिडेमें भी इसके कलेक्शन की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। इसका अंदाजा आप धुरंधर के रिलीज के 19वें दिन के बंपर कमाई के जरिए से आसानी से लगा सकते हैं।
19वें दिन भी धुरंधर का धमाका जारी
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर जल्द ही रिलीज का तीसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। लेकिन अब भी इस मूवी की डबलडिजिट में कमाई लगातार हो रही है, जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। वीकडे में जिस रफ्तार से धुरंधर नोट छापती हुई आगे बढ़ रही है, उस आधार पर ये मूवी आने वाले समय में हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनती हुई नजर आएगी।
रिलीज के 19वें दिन धुरंधर ने एक बार फिर से बंपरकलेक्शन करके दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मगंलवार को इस मूवी ने 18 करोड़ हुआ है, जो सोमवार की तुलना में अधिक है। मंगलवार की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब धुरंधर का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 615 करोड़ से ज्यादा हो गया है।
इसके साथ ही अब धुरंधर ने विक्की कौशल की इस साल आई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टरमूवीछावा के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है और अब धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इस तरह से रणवीर सिंह की फिल्म ने अब अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया है।
धुरंधर तोड़ेगी इन दो मूवीज का रिकॉर्ड
छावा को पछाड़ने के बाद अब धुरंधर के निशाने पर हिंदी सिनेमा को दो और बड़ी ब्लॉकबस्टरमूवीज शामिल हैं, जिनमें जवान और स्त्री 2 का नाम शामिल है। आने वाले क्रिसमस के फेस्टिव सीजन में धुरंधर बड़ी ही आसानी से इन दोनों फिल्मों को कमाई के मामले में मात देती हुई नजर आएगी। बता दें कि जवान हिंदी सिनेमा की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक 643 करोड़ कलेक्शन करने वाली फिल्म है, जबकि दूसरे नाम 627 करोड़ की कमाई के साथ स्त्री 2 बनी हुई है।





