भूलकर भी किसी से न करें शेयर अपने पति की ये बातें , वरना ज़िन्दगी भर पड़ेगा पछताना

औरतों के बीच अक्सर सबसे फेवरेट टॉपिक उनके पति या ब्वॉफ्रेंड ही होते हैं। लेकिन बातों-बातों में उनके मुंह से कई बार अपने पार्टनर के बारे में वो बातें निकल जाती हैं, जिनके लिए उन्हें बाद में पछतावा होता है।भूलकर भी किसी से न करें शेयर अपने पति की ये बातें , वरना ज़िन्दगी भर पड़ेगा पछताना

अक्सर पति से झगड़ा होने के बाद पत्नियां अपने मायके चली जाती हैं और वहां जाकर अपना दुख सबको बताने लगती हैं। जरा सी सांत्वना पाने के चक्कर में वह आगे के लिए अपना रास्ता खुद खराब कर लेती हैं।

पति से मनमुटाव या झगडो़ं के बारे में मायके डंका पीटने से दूसरों की नजरों में आपके पति की इज्जत कम होती है। भविष्य में वो झगड़ा खत्म होने के बाद आप चाहकर भी अपने पति के सम्मान को बढ़ा नहीं पाएंगे। इसलिए घर की बातें घर में ही रहने दें।

अपने पति की तनख्वा का जिक्र कभी दूसरों के सामने न करें। मौजूदा दौर में एक व्यक्ति का रुतबा ऐसी ही चीजों से तय होता है। व्यवहार में भले ही वो इंसान कितना भी बेहतर क्यों न हो, लोग उसकी जेब में झांककर जरूर देखते हैं।

यदि आपके पति को किसी चीज से डर या भय है तो इसे अपने तक ही सीमित रखें। दूसरों तक यह बात जाने से उनकी निजता और प्रतिष्ठा तो खराब होगी ही। साथ ही साथ वो डिप्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं।

Back to top button