भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर, देखिए वीडियो
नेशनल डेस्क ।। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप एक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर ने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। डिफेंस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया, रविवार दोपहर करीब सवा 12 बजे पुंछ जिले में भारतीय सीमा में घुस आया। हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी के पास लाइन ऑफ कंट्रोल के पास देखा गया। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है…
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सफेद रंग के हेलीकॉप्टर ने गूलपुर क्षेत्र में सीमा के इस तरफ प्रवेश किया और कुछ देर मंडराने के बाद लौट गया। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर एलओसी के 300 मीटर अंदर घुस आया था। यह अंतरराष्ट्रीय समझौते का खुला उल्लंघन है।
#WATCH A Pakistani helicopter violated Indian airspace in Poonch sector of #JammuAndKashmir pic.twitter.com/O4QHxCf7CR
— ANI (@ANI) September 30, 2018
घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि सफेद रंग का एक पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर भारतीय सीमा में उड़ रहा है और वह गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद लौट जाता है।
फोटो- फाइल





