भारतीय महिला हॉकी टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एशियाई चैंपियंस भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई महिला हॉकी टीम को सिंगापुर में चीन के खिलाफ फाइनल में 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज करके पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी.भारतीय महिला हॉकी टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतीय महिला हॉकी टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई 

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘हमारी महिला हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2016 जीतने पर बधाई. यह भारतीय हॉकी के लिए बहुत बड़ा क्षण है.’ भारतीय महिला टीम की जीत से कुछ दिन पहले पुरुष टीम ने मलेशिया के कुआंटन में पाकिस्तान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को खिताब जीतने पर बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘इस जीत से भारत की एशिया में हॉकी में बादशाहत की पुष्टि हो गई.’ पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने ट्विटर पेज पर टीम को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘महिला हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई. शानदार उपलब्धि और भारतीय हॉकी के लिए गौरवशाली क्षण.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button