भारत में NUBIA RED MAGIC 2 देगा दस्तक, मात्र एक फीचर से जीत लेगा दिल

हाल ही में चीन की शानदार स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपना MI MIX 3 स्मार्टफोन पेश किया हैं. बता दें कि इस फ़ोन को कंपनी ने 10 GB के रैम के साथ पेश किया हैं, जबकि अब ख़बरें मिल रही हैं कि 10GB रैम वाला एक और स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में आएगा. बता दें कि इस स्मार्टफोन का नाम Nubia Red Magic 2 स्मार्टफोन हैं. फोन को लाँच से पहले कंपनी द्वारा जारी टीजर में फोन के कुछ फीचर्स पता चले हैं
आपको बता दें कि इस साल के शुरुआत में नूबिया कंपनी ने अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन रेड मैजिक को लाँच किया था. कंपनी ने चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Weibo पर टीजर पोस्ट किया है. जहां बताया जा रहा हैं कि यह फ़ोन 31 अक्टूबर को लाँच हो सकता हैं. वहीं बहरत में यह फ़ोन दिवाली के बाद में पेश किया जाएगा.
इतना ही नही जानकारी यह भी मिली हैं कि रेड मैजिक 2 फोन स्टीरियो स्पीकर्स के साथ लाँच हो सकता हैं. कुछ दिनों पहले चीनी साइट Weibo पर कंपनी के महाप्रबंधक Ni Fei द्वारा ने एक पोस्ट किया गया था. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह नूबिया एक्स होगा या फिर नूबिया रेड मैजिक 2 के सभी स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता से संबंधित जानकारी से फिलहाल पर्दा नहीं उठा हैं. इसके बैक पर 16.8 मिलियन कलर वाला आरजीबी एलईडी पैनल और डायमंड कट डिजाइन भी हो सकता हैं. खबरें है कि फोन में 24 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा.





