भारत के इस एक्शन से हिल गया पूरा पाकिस्तान, नवाज हुए बेहद परेशान

खेल मंत्री विजय गोयल ने बुधवार को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर अपनी सरकार के रुख को दोहराते हुए कहा कि जब तक सीमा पार हमले नहीं रुकेंगे, तब तक दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय खेल आयोजन नहीं होगा। गोयल का यह बयान मंगलवार को पाकिस्तान कुश्ती महासंघ के उस दावे के बाद आया है जिसमें उसने कहा था कि भारतीय उच्चायोग ने उनके देश की कुश्ती टीम को 10 मई से 14 मई तक होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए वीजा नहीं दिया।
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की घोषणा के मौके पर गोयल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आतंकवाद तथा खेल एक साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान को यह समझना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के संबंध तभी सामान्य हो सकते हैं जब पाकिस्तान सीमा पार आंतकवाद को बढ़ावा देना बंद करे।”
उन्होंने कहा, “भारत चीजों को गंभीरता से ले रहा है। इसमें हमारा नुकसान नहीं है। पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंध रोकने के फैसले से पाकिस्तान के लोग वहां की सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने के लिए दबाव डालेंगे। पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान आंतकवाद को बढ़ावा देता है।”
यह भी पढ़े: 7वां वेतन आयोग: लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के भत्तों-पेंशन को पीएम मोदी कैबिनेट की मुहर
चेन्नई में हुई एशियाई स्क्वाश चैम्पियनशिप में भी हिस्सा न ले पाने के पीछे पाकिस्तान स्क्वाश महासंघ ने वीजा न मिलने की बात कही थी।





