भारत की ये खूबसूरत 7 जगहें दिलाती हैं विदेश में होने का एहसास…

जब बात घूमने की हो तो लोगों की पहली पसंद विदेश जाने की होती है, क्योंकि उनका मानना होता है कि ऐसी खूबसूरत जगह भारत में नही है। इसके लिए उन्हें अपनी जेब भी अच्छे से ढीली करनी पड़ती है, लेकिन वो गलत होते हैं। दरअसल, इन लोगों को भारत की सुंदरता के बारे में कुछ मालूम ही नहीं है।
अगर आप भी विदेश में जाकर वहां की सुंदरता का लुत्फ उठाने का इरादा बना रहे हैं तो इससे पहले आपको एक बार अपने देश की सुंदरता को निहारने की जरूरत है। आइए जानते हैं भारत की ऐसी जगहों के बारे में जहां जाकर आपको लगेगा कि जैसे आप किसी विदेशी शहर घूमने आए है।
क्या आप जानते हैं कि स्कॉटलैंड की हरियाली भरे पहाड़ों की सैर आप हिमाचल प्रदेश की मंडी जाकर कर सकते हैं। यहां कि प्राकृतिक सुन्दरता को देखकर आप इस जगह के दीवाने हो जाएंगे।
आइसलैंड के Jokulsarlon Lake देखने बहुत लोग जाते हैं, लेकिन शायद वह यह नहीं जानते कि सिक्किम में 17,100 फीट ऊंचाई पर स्थित गुरुडोंग्मार लेक दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। यहां की अलौकिक खूबसूरती देखने विदेश से लोग आते हैं। इस लेक की जितनी खूबसूरती की जाए कम है।
अच्छे वातावरण की वजह से लोग सालभर आइलैंड पर छुट्टियों पर जाना पसंद करते हैं। इसके लिए लोगों की पहली पसंद थाईलैंड का फी फी द्वीप है। इसकी जगह आप भारत के अंडमान एंड निकोबार आइलैंड जा सकते हैं। यहां के नजारे और वाटर स्पोर्ट्स आपका यकीनन दिल जीत लेंगे।
अगर आप भी सोचते हैं कि दुनिया में स्विटरजरलैंड जैसा दूसरा शहर कोई नहीं है तो आप बिल्कुल गलत हैं। आपको एक बार कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग जाने की जरूरत है। यहां जाकर आपको जन्नत सा एहसास होगा।
केरला के मुन्नार की खूबसूरती का एक बार दीदार कर लेंगे तो आप इस कदर मोहित हो जाएंगे कि आप बार बार वहां जाना चाहेंगे। यहां कई आकर्षक चाय के बागान हैं जो मलेशिया के बागानों से भी ज्यादा सुंदर हैं। अगर आपका मलेशिया जाकर चाय के बागानों का लुत्फ उठाने का सपना देखते हैं तो ये आप केरला में भी पूरा कर सकते हैं।
अलास्का की खाड़ी के खूबसूरत नजारों में खो जाने से पहले आपको एक बार उत्तराखंड के अॉली के प्राकृतिक दृश्य जरूर देखने चाहिए।
अगर आफ ऑस्ट्रेलिया जाकर वहां के ऊंचे पहाड़ों की खूबसूरती देखना चाहते है तो इसे आप लद्दाख में भी देख सकते हैं। लद्दाख के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और वहां की खूबसूरती देखकर आप पक्का इस जगह के दीवाने हो जाएंगे।





