भाजपा नेताओं को विरोध प्रदर्शन को लेकर रवनीत बिट्टू ने अपने घर पर उनके स्वागत के लिए बिछाए गद्दे और हीटर भी लगवाए

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा लुधियाना में बिट्टू के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले भाजपा पुलिस कमिश्नर को इस मामले में शिकायत भी दे चुकी है। पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा व काेर कमेटी के तमाम बड़े नेता लुधियाना में धरना दे रहे हैं। वहीं, रवनीत बिट्टू ने सर्दी के मौसम को देखते हुए भाजपा नेताओं के बैठने के लिए विशेष इंतजाम किया है।

बिट्टू ने राेजगार्डन के पास अपनी कोठी में भाजपा नेताओं के बैठने के लिए गद्दे बिछा लिए हैं और मौसम सर्दी का है इसलिए हीटर भी लगा लिए हैं, ताकि भाजपा नेताओं को इससे ठंड न लगे। बिट्टू की इस व्यवस्था से शहर में इस समय नई चर्चा छिड़ गई।

उधर, भाजपा नेताओं का कहना है कि भाजपा नेताओं का बिट्टू के घर धरना देने या बिट्टू के घर जाने की कोई प्लानिंग नहीं है। भाजपा नेताओं का कहना है कि बिट्टू के घर किसी नेता ने नहीं जाना है उन्होंने व्यवस्था क्यों की वह जाने। इसके अलावा भाजपा नेताओं का कहना है कि बिट्टू का यह राजनीतिक स्टंट है।

कृषि सुधार कानूनों काे लेकर पंजाब की राजनीति गरमाई

बता दें, कृषि सुधार कानूनों काे लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। आरोप है कि किसान आंदोलन की आड़ में भाजपा के कार्यक्रमों का विरोध हो रहा है। मामले में रवनीत बिट्टू ने विवादित बयान दिया था। इसके बाद से भाजपा ने कांग्रेस व रवनीत बिट्टू के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। आज भाजपाई लुधियाना में बिट्टू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी प्रदर्शन को देखते हुए बिट्टू ने यह कूटनीतिक कदम उठाया है।

भाजपा नेता उनके कार्यक्रमों में हमले को लेकर पुलिस पर भी निशाना साध चुके हैं। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर से भी मुलाकात कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बिट्टू ने जिस तरह का बयान दिया है वह राज्य की शांति बहाली के लिए खतरा पैदा कर सकता है।  विवादित बयान के बावजूद बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button