भाजपा नेता का शव सड़क पर रख परिजनों ने रास्तों पर किया प्रदर्शन

नोएडा में बृहस्पतिवार शाम हुई भाजपा नेता शिवकुमार यादव की हत्या के बाद आज सुबह नेता के परिजनों ने नोएडा सेक्टर 71 पर उनका और उनके गनर का शव रख जाम लगाया।




बृहस्पतिवार शाम को भी घटना के बाद शिवकुमार के परिजनों व ग्रामीणों ने तिगरी गोलचक्कर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।