मायावती को टक्कर देने वाली स्वाति सिंह को भाजपा ने दिया बड़ा इनाम!

मायावती को टक्कर देने वाली स्वाति सिंह को भाजपा ने दिया बड़ा इनाम!लखनऊ। मायावती और दयाशंकर सिंह विवाद के दौरान सुखिर्यों में आईं स्वाति सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने आज महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दयाशंकर सिंह को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।

भाजपा ने स्वाति सिंह को बनाया महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष

दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सिंह की पत्नी स्वाति और बेटी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसका स्वाति ने कड़ा प्रतिरोध किया था। स्वाति ने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर पॉक्सो कानून लगाने की मांग उठाई थी।

स्वाति के स्वर मुखर करते समय ही कयास लगाये गये थे कि अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें भाजपा में कोई महत्वपूर्ण पद या विधायक का टिकट दिया जा सकता है। दयाशंकर सिंह भाजपा के प्रदेश महासचिव थे।

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बलिया की स्वाति सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मौर्य ने सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

उन्होंने बताया कि मौर्य ने सांसद छोटे लाल खरवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष जबकि हैदर अब्बास चांद को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Back to top button