बड़ी घटना: पेरिस की एक इमारत में आग लगने से 7 लोगों की हुई मौत, 28 घायल

फ्रांस की राजधानी पेरिस में मंगलवार की देर रात एक इमारत में आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। राहतकर्मी मौके पर मौजूद हैं। एग्नेस फ्रांस प्रेस ने मंगलवार को आग सेवा का हवाला देते हुए सूचना दी।बड़ी घटना: पेरिस की एक इमारत में आग लगने से 7 लोगों की हुई मौत, 28 घायल

यह आग भारतीय समयानुसार देर रात करीब 3.30 बजे के आसपास लगी। आग की सूचना पर पहुंचे राहत कर्मियों ने एर्लांगर स्ट्रीट के सभी ब्लॉक और आसपास के कई इमारतों को खाली करा दिया है। आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू पाने के लिए कई घंटों तक राहतकर्मी इससे जूझते रहे। आग पर नियंत्रण पाने के लिए 200 अग्निशामक घटनास्थल पर मौजूद थीं। हालांकि, इस आग से जानमाल की कितनी क्षति हुई है, अभी इसका अंदाजा नहीं लग पाया है।

प्रभावित लोगों ने धुएं और आग की लपटों से बचने के लिए आस-पास की छतों पर शरण ली। अग्निशमन सेवा के प्रवक्ता क्लेमेंट कॉग्नन ने एएफपी को बताया, “प्रभावित कई लोगों को बाहर निकाला गया, इसमें कुछ लोग छत पर शरण लिए हुए थे। बता दें कि एफिल टॉवर, पेरिस सेंट-जर्मेन के होम स्टेडियम के चलते यह इलाका पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

Back to top button