बड़ी खबर: जानलेवा बीमारी का शिकार हुआ ये बड़ा सितारा

सुख और दुख एक सिक्के के दो पहलू हैं। कहा जाता हैं कि इंसान को अपनी जिंदगी में खुशियों के साथ दुख भी झेलना पड़ता है।हमें देखने में बॉलीवुड स्टारस की लाइफ बहुत खूबसूरत और परफैक्ट लगती है। देखने में ऐसा लगता है कि मानों उनको किसी तरह का कोई दुख दर्द नही होता। आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो आप गलत हैं। यह सितारे भी इंसान हैं। उनको भी सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों की बात कर रहे हैं जो कई बार रोगों का शिकार हो चुके हैं लेकिन समय रहते इलाज और हिम्मत के कारण उन्होने इन बीमारियों पर जीत हासिल कर ली।

1. अमिताभ बच्चन
बिग बी यानी बॉलीवुड के सबसे सक्सैसफुल स्टार अमिताभ बच्चन के बारे में कौन नही जानता। हम लोग अक्सर टैलीविजन पर एड फिल्म में अपनी सेहत के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए देखते हैं। आप शायद यह नही जानते होंगे कि अमिताभ भी एक बार टीबी जैसी बीमारी का शिकार हो चुके हैं,हालांकि समय इस रोग का इलाज कर लिया गया और इलाज के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गए।
2. शाहरूख खान
शाहरूख यानी किंग खान भी कई बार बीमारियों से लड़ चुके हैं। उनकी आंख,घुटने और गले की सर्जरी भी हो चुकी है लेकिन समय रहते इलाज करने से वह अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और अपने चाहने वालों का फिल्मों के द्वारा मनोरंजन कर रहे हैं।
3. मनीषा कोईराला
कभी बॉलीवुड की टॉप स्टार रह चुकी मनीषा कोईराला भी कैंस जैसी बीमारी का शिकार हो चुकी है। 2012 में ओवेरियन कैंसर कि शिकार होने पर लंबे इलाज के बाद वह अब पूरी तरह से ठीक है।
4. सोनम कपूर
बॉलीवुड की स्टार आइकन के नाम से मशहूर सोनम कपूर के स्टाइल की तो हर लड़की दिवानी है। आपको बता दें कि सोनम डायबिटीज के रोग से पीडित रह चुकी है लेकिन अपने हैल्दी लाइफस्टाइल और कड़ी मेहनत के कारण उन्होंने इसे पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया।
5. सलमान खान
बॉलीवुड के सबसे फिट हीरो माने जाने वाले सलमान खान के तो लोग दीवाने हैं। ऐसी नही है कि देखने में हैल्दी लगने वाले इस हीरो को कोई परेशानी का सामना नही करना पड़ा होगा। एक बार सलमान ट्राईजेमिनल न्युराल्जिया नाम की बीमारी से पीड़ित रह चुके है। इस बीमारी में असहनीय दर्द झेलना पड़ता है। 2011 में एक बार सलमान की सर्जरी भी हो चुकी है।
6. मुमताज
बीते जमाने के फेमस हीरोइन मुमताज के अभिनय को लोग आज भी पसंद करते हैं। यह खूबसूरत अदाकारा भी कैंसर जैसी बीमारी का शिकार हो चुकी है। इस बीमारी से उन्होने डट कर सामना किया था।
7. अनुराग बसु
अनुराग बसु बॉलीवुड के मशहूर डायरैक्टर भी ब्लड कैंसर जैसी बीमारी के कारण बहुत देर तक अस्वस्थ रहे हैं। इस बीमारी का उन्होने डट कर सामना किया और जीत भी हासिल की।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button