ब्रोक्ली सूप रेसिपी…

सामग्री :

1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, 1 बारीक कटा प्याज, 1 कप स्प्रिंग अनियन बारीक कटे हुए, 1 आलू, 2 लहसुन की कलियां बारीक कटी, 4 कप पानी, 1 कप ब्रॉक्ली के बारीक पीसेज, 2 कप उबली हुई मटर, 20 ग्राम मक्खन, 2 स्लाइसेज चेड्डर चीज़, 2 मल्टीग्रेन ब्रेड की स्लाइसेज

विधि :

सॉसपैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें।

अब इसमें प्याज, स्प्रिंग अनियन, आलू और लहुसन डालकर पांच मिनट तक चलाएं।

इसमें पानी डालें। अब ब्रॉक्ली और उबली मटर डालें और करीब 10 मिनट तक चलाएं।

इसे ठंडा करें। जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें।

ब्रेड को काटें और फ्राई कर लें। इसे सूप के ऊपर क्रूटॉन्स की तरह इस्तेमाल करें।

Back to top button