बोर्ड की तैयारी पूरी, अब मदरसा के छात्र भी पढ़ेंगे शहीदों की शौर्य गाथा

अब तक धर्मिक तालिम तक सीमित रहने वाले मदरसों के छात्रों को पहली बार देश के उन वीर शहीदों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है. जल्द ही छात्रों को शहीदों की शौर्य गाथा विषय के तौर पर पढ़ाई जाएगी.
यह पहला मौका होगा जब मदरसा के छात्रों को उनके तालिम के इतर भी कुछ खास बताया जाएगा. इसके लिए मदरसा बोर्ड द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई है. उत्तराखंड के 297 मदरसों के लिए जल्द ही सर्कुलर जारी कर पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी.
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज राष्ट्रपति कोविंद करेंगे भारत रत्न से सम्मानित
मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष बिलाल उर रहमान की मानें तो मदरसा के छात्रों को इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि कैसे सुखदेव, भगत सिंह, अशफाक उल्लाह खान सहित तमाम शहीदों ने देश को आजादी दिलाने के लिए जान की बाजी लगाई थी.





