बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव, डॉक्‍टर की सलाह पर होम आइसोलेट

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्‍टर ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। अर्जुन कपूर ने लिखा कि यह मेरी ड्यूटी है कि आप सबको बता दूं कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझे कोई लक्षण नहीं हैं। मैंने खुद को डॉक्टर की सलाह से होम आइसोलेट कर लिया है। मैं आप सभी को सपोर्ट के लिए अभी से शुक्रिया कहना चाहूंगा, हेल्थ अपडेट देता रहूंगा। यह खास वक्त है हमें इंसानियत पर भरोसा रखना है तभी हम इस वायरस से निपट पाएंगे। खूब सारा प्यार- अर्जुन कपूर।
बता दें अर्जुन निखिल आडवाणी की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म पाकिस्तान विभाजन पर बेस्ड है जिसका नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। अर्जुन की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
Also Read : रिया चक्रवर्ती से एनसीबी की पूछताछ जारी, आज शाम तक हो सकती हैं गिरफ्तार
एक दिन पहले ही बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी थी। अर्जुन ने अपने प्रोड्यूर को थैंक्स बोला था क्योंकि सुरक्षा के साथ शूटिंग हो रही थी। एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने ट्वीट करके लिखा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही शूटिंग शुरू की थी। जोखिम लेने वाला कोई भी व्यक्ति वायरस की चपेट में आ रहा है। अभिनेता शूट करना चाहते हैं लेकिन यह बेहद असुरक्षित है खासकर मुंबई में हो रही शूटिंग !! इस डर को रोकने के लिए Covid Vaccine की बुरी तरह से जरूरत है!
हाल ही में बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर के घर के 3 हाउसस्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बोनी और उनकी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में कोरोना केस निकला था जिसके बाद उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया था, मलाइका ने सैनिटाइजेशन का वीडियो भी शेयर किया था।
The post बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव, डॉक्‍टर की सलाह पर होम आइसोलेट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button