बॉर्डर के बाद कोर्ट रूम में दहाड़ेंगे सनी देओल, ओटीटी पर ढाई किलो के हाथ का कब्जा?

लंबे समय से सनी देओल के ओटीटी डेब्यू को लेकर चर्चा का बाजार गर्म था। अब इसकी आधिकारिक पुष्टि फिल्म इक्का के फर्स्ट लुक वीडियो के साथ हो गई है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से इसकी पहली झलक पेश की गई है, जिसमें सनी वकील की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
सनी देओल के अलावा फिल्म इक्का में अभिनेता अक्षय खन्ना भी दिखाई दे रहे हैं, जो धुरंधर जैसे अंदाज में नजर आएंगे। मूवी का टीजर वीडियो आते ही हर तरफ छाने लगा है। आइए एक नजर इक्का के इस वीडियो पर डालते हैं और जानते हैं कि ओटीटी पर ये कहां रिलीज होगी।
इक्का का फर्स्ट लुक आउट
बॉर्डर के बाद अब अभिनेता सनी देओल अपनी अपकमिंग मूवी इक्का के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। 3 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से इक्का का फर्स्ट लुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में सनी एक दमदार वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ अक्षय खन्ना इस मूवी में नेगेटिव रोल में अपना जलवा बकरार रखते हुए दिखाई देंगे।
इसके अलावा दिया मिर्जा, संजीदा शेख और तिलोत्तमा शोम जैसी अदाकाराएं भी इक्का में नजर आएंगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो इक्का का ये लेटेस्ट टीजर काफी धांसू है और आने वाले समय में फैंस बॉर्डर के बाद अब सनी देओल की दहाड़ इक्का में देखने को मिलेगी। टीजर रिलीज के साथ ही तरफ इक्का के बारे में चर्चा की जा रही है।
हालांकि अभी इक्का की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इतना तय है कि इक्का आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।
बॉर्डर 2 के बाद इक्का की बारी
मौजूदा समय में सनी देओल की वॉर ड्रामा मूवी बॉर्डर 2 सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाल मचा रही है। ऐसे में अब आने वाले समय में सनी आपको इक्का के जरिए एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले 90 के दशक में आई फिल्म दामिनी में भी सनी देओल ने वकील की भूमिका को निभाया था।





