बॉर्डर 2 के आगे झुकने को तैयार नहीं मर्दानी, आठवें दिन कर दिया कमाल

 रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी औ ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसको लेकर खूब चर्चा थी। थिएटर में इसे दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले। ये एक्शन ड्रामा फिल्म इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है जिसका पहला पार्ट साल 2014 में आया था।

दूसरे हफ्ते कमजोर पड़ी मर्दानी

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका को फिर से निभाया है। इस बार फिल्म भारत में बच्चों की तस्करी के मामले को सुलझाती हुई नजर आएंगी। वहीं बड़े पर्दे पर इसका सीधा मुकाबला सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 से था। इस मामले में फिल्म ने पहले हफ्ते तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दूसरे हफ्ते ये कुछ कमजोर पड़ती नजर आई।

आठवें दिन कितना हुआ कलेक्शन?

मर्दानी 3 ने पहले शुक्रवार को 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की। वहीं रविवार को इसकी कमाई में खास इजाफा हुआ और तीसरे दिन इसने 7.25 करोड़ का आंकड़ा छुआ। चौथे दिन सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ रुपये, मंगलवार को 2.6 करोड़ रुपये, बुधवार को 2.1 करोड़ रुपये और गुरुवार को 1.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसी के साथ पहले सप्ताह में फिल्म ने कुल 26.30 करोड़ रुपये की कमाई की।

वहीं इसी के साथ फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 1.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपये हो गया है।

Back to top button