बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के बीच इस Romantic Film ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी

बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के बीच दबे पांव आई एक रोमांटिक फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, खासकर फर्स्ट वीकेंड में। वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) में इस फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया है।
वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले ही यह रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का क्रेज इतना दमदार है कि इसने बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 को बराबर की टक्कर दी है।
विद लव को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
यह फिल्म है रोम-कॉम ड्रामा ‘विद लव’ (With Love)। 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। इस फिल्म को इतना पसंद किया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर दिख रहा है।
विद लव मूवी का कलेक्शन
भले ही ‘विद लव’ ने अपना खोता चंद रुपयों से खोला हो, लेकिन वीकेंड में फिल्म की कमाई सिर्फ बढ़ी है। सैकनिल्क के मुताबिक, मदन निर्देशित फिल्म ने पहले दिन 1.6 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। हालांकि, शनिवार को फिल्म का कारोबार दोगुना हुआ और कमाई 2.5 करोड़ रुपये रही।
शनिवार की तरह रविवार को भी ‘विद लव’ की कमाई में इजाफा देखने को मिला। ईटाइम्स के मुताबिक, रविवार को रोमांटिक फिल्म ने 3.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस लिहाज से सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 7.14 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
मर्दानी 3 और बॉर्डर 2 का कलेक्शन
बात करें मर्दानी 3 की तो इस फिल्म ने दसवें दिन यानी दूसरे रविवार को करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी और बॉर्डर 2 बीते दिन करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
क्या है फिल्म की कहानी?
तमिल टीन लव ड्रामा में अभिषाण जीवंत और अनस्वरा राजन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी शुरू होती है सत्या और मोनिषा के ब्लाइंड डेट से। जैसे ही दोनों मिलते हैं, उन्हें पता चलता है कि वे स्कूल मेट्स हैं। मोनिषा, सत्या की जूनियर हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं, लेकिन तभी मोनिषा एक ऐसा आइडिया देती है जिससे दोनों अपने स्कूल के दिनों और पुराने क्रश को याद करते हैं।





