बैन-बॉयकॉट ट्रेंड पर कंगना रनौत का बड़ा बयान- माहौल में कड़वाहट ना आ जाए

सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने फिल्मों के बैन और बॉयकॉट किए जाने की खबरों पर बयान दिया है। उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) का भी जिक्र किया।

पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि कई फिल्मों को प्रोपगेंडा फिल्म बताते हुए उनका विरोध शुरू हो जाता है । विरोध के साथ-साथ उन्हें बैन करने की मांग भी की जाती है।

‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु’ फिल्मों की अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इसे सही नहीं मानती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बैन और बॉयकॉट ट्रेंड को गलत ठहराया है।

बैन-बॉयकॉट ट्रेंड के खिलाफ कंगना
कंगना रनौत ने कहा, “कला कोई भी हो, फिर वह किताबें हो या फिल्में, उनसे समाज में एक संवाद तो होना चाहिए। मैं नहीं देखती हूं कि किसी फिल्म का विरोध पूरी तरह से गलत है, लेकिन फिल्मों को बैन कर देना या उनका बायकाट कर देना या पूरी तरह से खारिज कर देना गलत है।”

कंगना रनौत ने आगे कहा, “फिल्में इतने बड़े स्तर पर चलती हैं, उन्हें दर्शक भी सराहते हैं। फिर उनका इस तरह से बहिष्कार कर देना या बेकार आलोचना करना बहुत गलत है। मैं चाहूंगी कि माहौल में इतनी कड़वाहट ना आए और मैंने इस बारे में काफी बात भी की है।”

कंगना रनौत ने धुरंधर को लेकर की बात
धुरंधर का जिक्र करते हुए कंगना रनौत ने कहा, “कला को कला की तरह ही होना चाहिए । धुरंधर और मणिकर्णिका : द क्वीन आफ झांसी जैसी फिल्में राष्ट्रवाद की बातें करती हैं। दूसरी तरफ कुछ फिल्मों में जिंदगी का एक अलग पहलू दिखाया जाता है। समाज में इन दोनों पर चर्चा होनी चाहिए।”

हॉलीवुड जा रही हैं कंगना रनौत?
कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंगना रनौत बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड की ओर रुख करेंगी। उन्हें कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए हैं। इस बारे में ‘धाकड़’ एक्ट्रेस ने कहा, “मेरे पास कुछ ऑफर आए हैं, लेकिन मैं उस पर समय की उपलब्धता और दिलचस्पी के आधार पर फैसला लूंगी।”

Back to top button