बेयर ग्रिल्स के शो में अक्षय कुमार ने किए जबरदस्त स्टंट्स, देखें वीडियो

पीएम मोदी और सुपरस्‍टार रजनीकांत के बाद अब अक्षय कुमार  बेयर ग्रिल्स के शो ‘इंटू द वाइल्ड विद’ में नजर आएंगे। अक्षय ने शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है कि जब एक विदेशी एडवेंचरर एक देसी एक्शन जंकी से मिलता है, तो किसी आतिशबाजी की उम्मीद न करें क्योंकि हम एक जैसे ही हैं। 2 फिटनेस के शौकीन लोग जंगल में पहुंचे, जिसे मैं एक पार्क में हुई एक वॉक कहूंगा। यह उसकी एक झलक है।

When a Western Adrenaline Adventurer meets an Eastern Action Junkie,dont expect fireworks coz Brotherhood is what we found.2 fitness enthusiasts enjoying a stroll through wilderness is what I call a perfect walk in the park. Here’s a preview #IntoTheWildWithBearGrylls @BearGrylls pic.twitter.com/eWXibJBqOc
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 7, 2020

ये भी पढ़ें- मंडियों में दोहरी शुल्क व्यवस्था लागू होने से व्यापारी परेशान, नही सुन रही सरकार
वीडियो में अक्षय, बेयर के साथ खूब एडवेंचर करते नजर आ रहे हैं। कभी वह तेंदुओं और हाथी का सामना करते नजर आते हैं, तो कभी एक्टर पेड़ पर चढ़ते दिखाई देते हैं। वहीं इस दौरान वह हाथी के पूप की चाय भी पीते हैं। अक्षय ने कहा कि मेरे पिता ने ही मेरे जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है और मैं उन्हीं के नियम-कायदों को फॉलो करता हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरा बेटा भी इसी रास्ते पर चले।
ये भी पढ़ें- यूपी: IAS सुशील कुमार मौर्य की कोरोना से मौत, PGI में थे भर्ती
इससे पहले शो में पीएम मोदी और रजनीकांत नजर आए थे। पीएम मोदी ने बेयर के साथ पशु संरक्षण और पर्यावरण परिवर्तन पर बात की थी। पीएम मोदी ने बेयर ग्रील्‍स के साथ उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट के जंगलों में शूट किया था।
The post बेयर ग्रिल्स के शो में अक्षय कुमार ने किए जबरदस्त स्टंट्स, देखें वीडियो appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button