बेडरूम में राधा कृष्ण का चित्र लगाने से पति पत्नी के बीच में प्रेम बना रहता

घर के अन्य हिस्सों की तरह ही बेडरूम भी आपके घर और फिर जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बेडरूम की सजावट, दीवारों के रंग और इसकी दिशा से आपके जीवन की शांति और नींद तय होती है। जानें कि सोने के कमरे को कैसे सजाएं कि आपके जीवन में शांति और समृद्धि आए :

- बेडरूम में धार्मिक चित्र: सोते हुए भी आपको सकारात्मक ऊर्जा की जरूरत होती है। वास्तुशास्त्र कहता है कि आपको अपने बेड के सामने कोई न कोई धार्मिक चित्र अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करना आपके पारिवारिक जीवन और मन की शांति के लिए अच्छा रहता है। यदि आप अपने बेडरूम में राधा कृष्ण का चित्र लगाते हैं तो पति पत्नी के बीच में प्रेम बना रहता है।
- ड्रेसिंग टेबल की स्थिति: यदि सुविधा हो तो बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल न रखें। यदि रखना आवश्यक ही है तो उसकी स्थिति ऐसी हो कि वह खिड़की के सामने न हो। उसको किसी ऐसे स्थान पर रखें जहां उस पर सूरज की रोशनी नहीं पड़ती हो।





