बीफ एक्सपोर्ट करने में नंबर वन भारत, करता है 300 अरब का निर्यात

नbeef_A6eha67ई दिल्‍ली (5 अक्‍टूबर): 7 दिन पहले उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दादरी के गांव में गोमांस की अफवाह को लेकर एक शख्स की मौत हुई। जिसके बाद सात दिन तक लगातार दादरी सियासत के जहरीले भूकंप का एपी सेंटर बन गया और अब दादरी से पटना तक गोमांस पर राजनीति हो रही है। देश में दादरी पर जल रही सियासी आग को अब दुनिया के मंच तक ले जाने की राजनीति हो रही है।

जिस बीफ बैन को लेकर सियासत छिड़ी है उसका देश में 300 अरब रुपयों का कारोबार होता है। बीफ एक्सपोर्ट करने के मामले में दुनियाभर में भारत नंबर वन है। पिछले साल अकेले भारत ने 24 लाख टन बीफ एक्सपोर्ट किया था, जो पूरी दुनिया में बीफ के कारोबार का करीब साठ फीसदी हिस्सा है। यहां एक और बात बता दें भारत से होने वाले बीफ के कारोबार में गौमांस नहीं होता है। भारत बीफ का इतना बड़ा एक्सपोर्टर है कि पहली बार देश को बासमती चावल की तुलना में कहीं ज्यादा आय मांस के निर्यात से हुई है।

 

Back to top button