बीजेपी ने अजित पवार को ब्लैकमेल किया संजय राउत

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह-सुबह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला. बीजेपी ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम शपथ दिलाई.

वहीं, अजित पवार को डिप्टी सीएम का पदभार मिला है. इस बड़े उलटफेर के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ये फैसला पार्टी का नहीं है और अजित पवार ने पार्टी तोड़ दी.
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि ये सरकार धोखे से बनाई गई है, जो फ्लोर टेस्ट में हारेगी. वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार को ब्लैकमेल किया गया है, वो पार्टी में वापस आ जाएंगे.





