बीजेपी को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज की मौत से पार्टी में शोक की लहर…

मध्यप्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां आगर-मालवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया है। गौरतलब है कि मनोहर ऊंटवाल को ब्रेन हेमरेज हुआ था, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली में रैफर किया गया था और वहां मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मनोहर ऊंटवाल का जन्म 19 जुलाई 1966 को हुआ था। 2014 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने देवास संसदीय सीट से जीत हासिल कर सांसद बने थे। लेकिन बाद में 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगर-मालवा विधानसभा सीट से विधानसभा का टिकट देकर विधायक का चुनाव लड़ाया, जहां उन्होंने शानदार जीत हासिल की। मनोहर ऊंटवाल भाजपा के कद्दावर नेता थे और स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे और संघर्ष करते रहे। मप्र में शिवराज सरकार को दौरान उन्होंने मंत्री पद भी संभाला था।
पुण्यतिथि: बापू ने मरते वक्त ‘हे राम’ कहा था या नहीं? आज भी होती है इस पर बहस
मप्र में एक सीट और कम हुई
मनोहर ऊंटवाल के निधन से भाजपा को सियासी झटका भी लगा है क्योंकि विधानसभा में भाजपा की एक सीट और कम हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। शर्मा लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।
आज ही सवेरे श्री मनोहर ऊंटवाल जी ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से मध्यप्रदेश की जनता ने अपने प्रिय सेवक को खोया है। उनका पूरा जीवन प्रदेश एवं देशवासियों की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन पूरे मध्यप्रदेश की क्षति है। pic.twitter.com/d7yCxixf37
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 30, 2020
भाजपा विधायक दल परिवार के सदस्य और @BJP4MP के प्रदेश महामंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल जी के दुखद निधन का समाचार मिला। मन व्यथित है, और दुखी है। उनका असामयिक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान दें। ॐ शांति… pic.twitter.com/hxloAC2QUL
— Gopal Bhargava (@bhargav_gopal) January 30, 2020
.@BJP4MP के प्रदेश महामंत्री एवं आगर विधायक भाई मनोहर ऊंटवाल का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है।
मैं स्तब्ध हूँ, यह सूचना अत्यंत दुःखद है, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने का संबल दे
ॐ शांति pic.twitter.com/d9S9cQh1Y1— Rakesh Singh (@MPRakeshSingh) January 30, 2020
प्रदेश के आगर के विधायक मनोहर उंटवाल के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 30, 2020