बिहार सिविल कोर्ट प्यून एडमिट कार्ड आज होगा जारी

बिहार सिविल कोर्ट की ओर से प्यून की परीक्षा 15 मार्च को बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे उम्मीदवार आज यानी 05 मार्च को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड आज किसी समय भी जारी किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें।

Bihar Peon Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
बिहार सिविल कोर्ट की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
अब ‘Bihar Civil Court Peon Admit Card Date 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा
बिहार सिविल कोर्ट की ओर से प्यून परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिये प्यून के कुल 1673 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

परीक्षा में उम्मीदवारों से हिंदी विषय से 35 अंकों के सवाल, अंग्रेजी विषय से 15 अंकों के सवाल और गणित विषय से 35 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 15 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा। एडमिट कार्ड आज किसी समय भी जारी किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Back to top button