बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व डीजीपी ने क्या कहा?

जुबिली न्यूज डेस्क
पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती को लेकर दिए गए विवादित बयान की वजह से चर्चा में रहने वाले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और नीतीश सरकार ने भी उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
गुप्तेश्वर पांडेय के कार्यकाल पूरा होने से पहले रिटायरमेंट (वीआरएस) लेने को लेकर अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थी। ऐसा कहा जा रहा है कि वह बक्सर से बीजेपी उम्मीदवार हो सकते हैं, पर उन्होंने ऐसी किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें : EDITORs TALK : बिहारी अस्मिता का “राजपूत कार्ड”
यह भी पढ़ें : CSK vs RR : तो इस वजह से हार गया चेन्नई
यह भी पढ़ें : जब किसानों के सामने नतमस्तक हुईं सरकारें
गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि निकट भविष्य में ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे किसी राजनीतिक दल में नहीं हैं। आगे भी फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। जहां तक समाज सेवा की बात है, वे राजनीति में गए बिना भी ऐसा कर सकते हैं।
दरसअल पांडेय चुनाव लडऩे के कयासों को पिछले दिनों बक्सर में जेडीयू जिलाध्यक्ष के साथ उनकी मुलाकात से बल मिला। चर्चा है कि वे बक्सर या आरा जिले की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके पूर्व भी वे 2009 में वीआरएस का आवेदन देकर लोकसभा चुनाव लडऩे की कोशिश कर चुके थे।
यह भी पढ़ें : लखनऊ: अस्पतालों की लापरवाही के चलते 48 कोरोना संक्रमितों की मौत
यह भी पढ़ें : मोदी की विदेश यात्रा पर खर्च हुए 517 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें : तो क्या बिहार के डीजीपी ने चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी है कुर्सी?
यदि गुप्तेश्वर पांडेय चुनाव लड़ते हैं तो डीजीपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चुनाव लडऩे वाले बिहार के पहले अधिकारी होंगे। डीजीपी रहते हुए उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी अधिकारी माना जाता था।
हाल के दिनों में अपने बयानों की वजह से पांडेय खूब चर्चा में रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत के मौत के केस में पांडे के बयान से उनका राजनीतिक झुकाव पता चल रहा था। सुशांत मामले में उन्होंने मुंबई पुलिस की भी आलोचना की थी और रिया चक्रवर्ती को भी लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया था। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ भी की थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी पांडेय को जनवरी 2019 में बिहार का डीजीपी बनाया गया। बतौर डीजीपी उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2021 तक था। हालांकि, उन्होंने मंगलवार को कार्यकाल पूरा होने से पहले रिटायरमेंट का फैसला लिया, जिसे प्रदेश सरकार ने मंजूर कर लिया।





