बिहार में लू के हालात, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी; अगले चार दिनों तक मौसम में नहीं होगा बदलाव

राजधानी में बढ़ते गर्मी को देखकर लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। बढ़ते गर्मी की वजह गर्म पछुआ हवा का बहना है जिस वजह से दिन और रात गर्म रह रहा है। सामान्य से अधिक तापमान होने के कारण बिहार के कई जिलों में लू के हालात बने हुए हैं। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आठ जिलों के भागलपुर, बांका, गोपालगंज, शेखपुरा, पूर्वी व पश्चिम चंपारण एवं छपरा एवं जिले में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में गर्म और आर्द्र दिन को लेकर चेतावनी है। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम में किसी तरह के कोई बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

विद्यालयों का बदला गया समय
बढती गर्मी को देखकर पटना डीएम ने विद्यालयों के समय को बदल दिया है। नये आदेश के अनुसार अब विद्यालय का संचालन सुबह 6:30 या 7:00 बजे से शुरू होकर 11:30 बजे तक ही चलेगी। यह आदेश आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी लागू किया गया है। सुबह 11:30 बजे के बाद कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध 17 मई तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को इसका शक्ति से पालन करने का निर्देश दिया है। विद्यालयों में समय का बदलाव सोमवार से किया गया है।

अन्य जिलें में इस समय सारणी से संचालित किये जा रहे विद्यालय
खगड़िया में प्राइवेट स्कूल सुबह 7 से दोपहर 1 तक संचालित किये जा रहे हैं, जबकि सरकारी स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 13.30 तक चलाए जा रहे हैं। नालंदा में सरकारी स्कूल 6:30 बजे से 12:30 बजे तक स्कूल का समय है। गोपालगंज में सरकारी विद्यालय में 6:30 बजे से 12:30 बजे तक स्कूल का समय है। आज बुद्धपूर्णिमा को लेकर सरकारी स्कूल में छुट्टी है। निजी स्कूल में छुट्टी के बाद फोटो भेजा जाएगा। मुजफ्फरपुर में 12 मई से 17 मई तक स्कूल की शैक्षणिक गतिविधि 11:30 बजे तक ही चलेंगे। अधिक तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है जिसे देखते हुए जिला दंडाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मुजफ्फरपुर जिला के सभी निजी /सरकारी विद्यालयों (प्री- स्कूल’ आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में अब पूर्वाह्न 11:30 के बाद सभी तरह की कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश 12 मई से 17 मई तक मुजफ्फरपुर जिला में प्रभावी रहेगा।

वैशाली में फिलहाल सरकारी विद्यालयों का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया है। गया में 6:30 बजे से 12:30 बजे तक स्कूल का समय किया गया है। मधुबनी में स्कूल 7:00 से 12:30 बजे तक था, जिसे अब 6.30 बजे कर दिया गया है, जो 12.00 तक संचालित होंगी। भागलपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर 12-17 मई तक सभी स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों को 12.30 से घटाकर 11.30 बजे कर दिया गया है। वहीं औरंगाबाद में विद्यालय 11:30 बजे तक संचालित किये जा रहे हैं।

Back to top button