बिल्लियों के बारे ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप, देखिए मजेदार तस्वीरें

बिल्लियां इंसानों के जज्बात समझती हैं, उन्हें एहसास होता है कि कब उनके मालिक का मूड अच्छा है और कब बुरा। इसीलिए अपने आस-पास कई लोगों को बिल्लियों को पाले हुए भी देखा होगा। बिल्लियों की यह लाइफ देखकर आप कहेंगे काश मेरी भी ऐसी लाइफ होती है। तो आज देखिए कुछ ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर आपको जलन होने लगेगी। जानिए बिल्लियों से जुड़ी कुछ कई दिलचस्प बातें।बिल्लियों के बारे ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप, देखिए मजेदार तस्वीरें

आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी पालतू-प्यारी बिल्ली आपके दिमाग को नियंत्रित कर सकती हैं। बिल्लियां दिन में 16 घंटे सोती हैं। बाकी के वक्त में से एक तिहाई यानि लगभग तीन घंटे वे खुद को साफ करने में लगाती हैं।

आपको यकीन नहीं हो रहा है न, लेकिन वैज्ञानिक इसकी सत्यता को परख चुके हैं।

मनुष्यों ने करीब 12 हजार साल पहले बिल्ली को पालतू बनाया। मौजूदा समय में दुनिया भर में करीब 60 करोड़ बिल्लियां पालतू हैं।

यानी हर 12 आदमी पर एक बिल्ली पालतू है। वैसे इन तीन अहम वजहों को जानने के बाद आपको पता चलेगा कि बिल्ली किस तरह से हमारे दिमाग को नियंत्रित करती है।

आप भले बिल्ली की परवाह करते हों लेकिन बिल्ली आपकी परवाह नहीं करती। टोक्यो यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के मुताबिक बिल्ली आपकी आवाज को पहचानती है। जिस तरह से इंसानों की पहचान फिंगरप्रिंट्स से होती है, वैसे ही बिल्लियां नाक के प्रिंट से पहचानी जाती हैं।

बिल्ली अलग अलग परिस्थितियों में म्याऊं-म्याऊं की अलग-अलग आवाज निकालती है। कुत्तों की तुलना में बिल्लियों का दिमाग इंसानों से ज्यादा मेल खाता है, यहां तक कि वे इंसानों की ही तरह सपने भी देखती हैं।

कुछ दूसरे वैज्ञानिक अध्ययनों के मुताबिक बिल्ली के अंदर कई ऐसे परजीवी होते हैं जो हमारे दिमाग और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। खाने के मामले में बिल्लियां बेहद नखरीली होती हैं, वे भूखी रह लेंगी लेकिन जो खाना उन्हें पसंद नहीं, उसे जबरन नहीं खाएंगी।

तो दुनिया भर में कितने लोग बिल्ली की वजह से परजीवी संक्रमण के शिकार हो जाते हैं। बिल्ली के दूध के दांत बेहद नुकीले होते हैं, लेकिन ये ज्यादा दिन नहीं रहते। छह महीने बाद ये गिर जाते हैं और नए दांत आते हैं।

बिल्लियां जब पैदा होती हैं, तब आम तौर उनकी आंखें नीली होती हैं, वक्त के साथ साथ उनकी आंखों का रंग बदलता रहता है।

Back to top button