बाल झड़ने की समस्या से है परेशान तो आज ही करें ये उपाय, 1 हप्ते में मिलेगा छुटकारा

अक्सर लड़कियां स्किन प्रॉब्लम और बालों के झड़ने की समस्याओं से परेशान रहती हैं। लगातार बालों के टूटने के कारण वह बेजान और पतले हो जाते हैं। बालों के पतला होने का कारण बालों की सही तरीके से देखभाल ना करना या फिर संतुलित आहार ना लेना हो सकता है। अगर आप अपने बालों को पतला होने से बचाना चाहते हैं तो इन तरीकों से अपने बालों की देखभाल करें।बाल झड़ने की समस्या से है परेशान तो आज ही करें ये उपाय, 1 हप्ते में मिलेगा छुटकारा

ऐसे करें बालों की देखभाल:

# अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा अच्छे ब्रांड के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। कभी भी अपने बालों में अधिक मात्रा में हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें।

# अपने बालों को पतला होने से बचाने के लिए उन्हें समय पर साफ करें। बालों में गंदगी जमा होने से बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगते हैं। हफ्ते में दो से तीन बार शैंपू से अपने बालों को साफ करें।

# समय-समय पर बालों को साफ करना ही नहीं बल्कि हेयर कट कराना भी बहुत जरूरी होता है। दो-तीन महीने में एक बार अपने बालों को ट्रिम जरूर कराएं।

# तनाव के कारण भी बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए बालों को झड़ने से बचाने के लिए तनाव मुक्त रहें।

# अगर आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपने खाने में पौष्टिक आहारों को शामिल करें।विटामिन B, अनाज, हरी सब्जियां, सोयाबीन, अंडा, मछली, ओटमील और ब्राउन राइस आदि का सेवन करने से बाल मजबूत हो जाते हैं।

Back to top button