बारिश का पानी भर जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एल्गिन-चरसड़ी काट दिया बांध…

गांव में बारिश का पानी भर जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एल्गिन-चरसड़ी बांध काट दिया। मामला परसपुर थाना क्षेत्र में घाघरा नदी के तटवर्ती गांव पसका कोयलरियन पुरवा का है।

तटबंध कटते ही गांव में भरा पानी तीव्र गति से घाघरा नदी में जाने लगा है। बताया जाता है कि तटबंध निर्माण के वक्त पसका के त्रिमुहानी घाट व चंदापुर किटौली गांव के पास बारिश का पानी नदी में जाने के लिए साइफन का निर्माण कराया जाना आवश्यक था। ऐसा नहीं हुआ। इस कारण बारिश होने पर गांव जलमग्न हो जाता है। साथ ही फसलें भी डूब जाती हैं। परिणामस्वरूप यहां के लोगों को बारिश का पानी निकालने के लिए तटबंध को काटना पड़ता है। इस स्थान पर अब तक सात बार तटबंध को काटा जा चुका है। कटने के बाद अब तक जितना धन तटबंध की मरम्मत पर खर्च किया गया, उतने में साइफन का निर्माण हो जाता। बाढ़ कार्यखंड के अवर अभियंता अविनाश कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी पुष्टि परसपुर एसओ बीएन सिंह ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button