बाराबंकी पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित सिद्धौर पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

सिद्धौर बाराबंकी। मंगलवार को बाराबंकी पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने नवनिर्मित सिद्धौर पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही पुलिस चौकी पर मौजूद शिवलिंग की पूजा अर्चना की और गाय को भोजन कराया।
इसी क्रम में पुलिस चौकी पर मौजूद तालाब में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडे द्वारा मछलियां भी छोड़ी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन समारोह में मौजूद बुजुर्गों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया,तथा बच्चों को उपहार स्वरूप गिफ्ट दिया। नवनिर्मित पुलिस चौकी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने और पुलिस चौकी को सुंदर बनाने के लिए थानाध्यक्ष असन्द्रा अमर सिंह और सिद्धौर पुलिस चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह को बधाई दी।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडे क्षेत्राधिकारी रामसने ही घाट पवन गौतम चेयरमैन प्रतिनिधि हाकिम अली बादशाह तथा नगर पंचायत के सभासद जेबा बानो पत्नी मोहम्मद आरिफ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।





