बार-बार कॉल लगा लिया फिर भी नहीं हो रहा सिलिंडर बुक, अपनाएं ये तरीके

जब भी दुनिया में कोई युद्ध होता है तो इसका सबसे ज्यादा असर आम आदमी की जेब पर ही पड़ता है। मसलन ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से देशभर में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत चल रही है। इस बीच लोगों को सिलिंडर बुकिंग करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अगर आप भी बार-बार कॉल करके थक चुके हैं, तो हम आपके लिए ऐसे तरीके लाए हैं, जिसके जरिए आप आसानी से सिलिंडर बुक कर सकते हैं। हालांकि ये ध्यान रखें कि शहरी इलाकों में एक सिलिंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलिंडर 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा।

वहीं ग्रामीण इलाकों में 45 दिन से पहले सिलिंडर नहीं मिलेगा। अब उन तरीकों के बारे में जान लेते हैं, जिसके जरिए आप आसानी से सिलिंडर बुक कर सकते हैं।

Whatsapp के जरिए करें सिलिंडर बुक
आप व्हाट्सएप ऐप के जरिए भी सिलिंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको गैस एजेंसी पर रजिस्टर हुए नंबर से नीचे दिए मोबाइल नंबर पर मैसेज करना होगा।

इंडियन- 7588888824 पर REFILL लिखकर मैसेज भेजना होगा।
एचपी गैस- इसके लिए आपको 9222201122 पर हाई (Hi) या बुक (Book) लिखकर मैसेज करें।
भारत गैस- इसके लिए आपको 1800224344 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज भेजना होगा।

SMS के जरिए कैसे करें बुक
अगर आप एसएमएस के जरिए सिलिंडर बुक करना चाहते हैं तो-

इंडियन के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर REFILL लिखकर मैसेज करें।
वहीं भारत गैस के लिए आप 777715012345 या 7718012345 नंबर पर ‘LPG’ लिखकर मैसेज भेजें।

ऐप के जरिए कैसे करें बुक?
एसएमएस और फोन कॉल के अलावा आप ऐप के जरिए भी आसानी से सिलिंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आप UMANG, पेटीएम, फोन पे और अमेजॉन पे जैसी ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

अगर आप फोन कॉल के जरिए बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो आप UMANG ऐप समेत Paytm, PhonePe, Amazon Pay जैसे पेमेंट करने वाली ऐप्स से भी बुकिंग करने का ट्राई कर सकते हैं. इन ऐप्स के माध्यम से बुकिंग मिनटों में की जा सकती है.

Back to top button