बाबा रामदेव के टिप्स: एक महीने गर्म पानी पीने से घट जाएगा 2 किलो वजन, जाने अन्य ऐसे ही टिप्स

मोटापा आज के समय की आम बीमारियों में एक है। इसकी वजह से तमाम तरह की बीमारियां जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, जोड़ों और घुटनों में दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है। मोटापा बढ़ने के कई कारण हैं। अनियमित दिनचर्या, खान-पान में असंतुलन आदि मोटापा के प्रमुख कारण हो सकते हैं। शरीर का बढ़ा वजन कम करने के लिए आपको अपने खान-पान और नियमित व्यायाम पर तो ध्यान देना ही चाहिए, इसके अलावा भी कई तरह के उपाय हैं जिसे अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

बाबा रामदेव के टिप्स: एक महीने गर्म पानी पीने से घट जाएगा 2 किलो वजन, जाने अन्य ऐसे ही टिप्स

आज हम आपको वजन घटाने के लिए योगगुरू बाबा रामदेव के सुझाए कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे अपने दैनिक जीवन में शामिल कर आप मोटापे की समस्या से पूर्णतः छुटकारा पा सकते हैं। बाबा रामदेव के अनुसार यदि आप नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे आप महीने भर में ही अपना दो किलो वजन आराम से कम कर सकते हैं। बाबा रामदेव का कहना है कि जापान के 99 प्रतिशत लोग मोटे नहीं होते जिसका प्रमुख कारण है कि वे पीने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जबकि हम पानी में बर्फ डालकर पीते हैं। बाबा के अनुसार बहुत ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करने से कफ बढ़ता है।

 बाबा रामदेव के अनुसार गोमूत्र का अर्क पीने से हम बिना प्राणायाम के भी अपना 3-5 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। गोमूत्र का अर्क पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है साथ ही साथ यह पेट और लीवर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। नियमित योगाभ्यास करने से शरीर में जमा फैट कार्बोहाइड्रेट में बदल जाता है जिससे काफी हद तक मोटापे से राहत मिलती है। बाबा रामदेव का कहना है कि ये सारे उपाय तभी कारगर होंगे जब यह नियमित किए जाएं। अनियमितता की वजह से ये अपना प्रभाव खो सकते हैं। खान-पान के बारे में बताते हुए बाबा रामदेव कहते हैं कि अन्न में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है इसलिए अन्न का सेवन कम कर दें। साथ ही साथ डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देने से वजन कम करने में आसानी होगी
Back to top button