बहन से राखी बंधवाने पहुंचे शिवपाल ने कही बड़ी बात, ‘किसी और दल में जाने का सवाल ही नहीं उठता’

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव सोमवार को इटावा फ्रेंड्स कालोनी में अपने बहनोई डा. अजंट सिंह यादव के घर बहन से राखी बंधवाने पहुंचे। यहां उनका बेसब्री से इंतजार हो रहा था। इकलौती बहन कमला देवी से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाई और आशीष लिया। बहन ने भाई के तिलक वंदन कर राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। उन्होंने सभी को को रक्षाबंधन की बधाई दी। महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हमारी बहन, बेटियां सुरक्षित रहें, यही सभी की जिम्मेदारी है।

सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जनता दल युनाइटेड (जदयू) में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा छोड़कर अन्य किसी भी दल में जाने का सवाल ही नहीं उठता। सोमवार को रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने पहुंचे सपा नेता ने पत्रकारों से बातचीत में जदयू में जाने की खबरों को पूरी तरह से कोरी अफवाह बताया। हालांकि इस दौरान सियासी मुद्दों पर अन्य सवालों से उन्होंने पूरी दूरी बनाए रखी। साफ कहा कि वह त्योहार पर घर आए हैं। लोगों के बीच त्योहार की खुशियां बांटना चाहते हैं।
ये भी पढ़े: अभी-अभी: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने खराब रिश्तों के लिए भारत को ठहराया दोषी
समाज के साथ-साथ सरकार एवं बड़े पदों पर बैठे लोगों को भी महिलाओं की सुरक्षा में सक्रियता दिखानी होगी। इससे पहले सुबह वह अपने चौगुर्जी स्थित निजी आवास पर आम जनता से मिले। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में समर्थक का जमावड़ा लगा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीत त्योहार की खुशियां बांटी और उनकी कुशलक्षेम पूछी।





