बवाना विधानसभा में 23 अगस्त को चुनाव, आचार संहिता लागू

नई दिल्ली.चुनाव आयोग ने बुधवार को बवाना विधानसभा सीट पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी 29 जुलाई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 5 अगस्त तक नामांकन होंगे और 23 अगस्त को मतदान होगा। बता दें कि आम आदमी पार्टी से विधायक वेदप्रकाश के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली है। चुनाव घोषणा के साथ ही बवाना में आचार संहिता लागू हो गई है। वोटों की गिनती 28 अगस्त को होगी।
बवाना विधानसभा में 23 अगस्त को चुनाव, आचार संहिता लागू
– चुनाव आयोग इस उपचुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ वीवीपीएटी (वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) का भी प्रयोग करेगी। ईवीएम पर बीते दिनों उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। बवाना विधानसभा में कुल 379 पोलिंग स्टेशन हैं। 
– सभी पोलिंग स्टेशनों पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी करेगी। बवाना विधानसभा में कुल 2.88 लाख से ज्यादा मतदाता है। 
– दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को इस बारे में अवगत करा दिया है। अब वहां किसी भी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी।
Back to top button