बलरामपुर: नगर के बीचोबीच हुआ जबरदस्त धमाका, दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त

बलरामपुर। बलरामपुर में हुये एक तेज बारुदी धमाके से पूरा शहर हिल गया। धमाका इतना तेज था कि आधा दर्जन मकान जमींदोंज हो गये और दर्जनो मकान क्षतिग्रस्त हो गये। इस बारुदी धमाके में एक युवक की मौत हो गयी जबूकि दो महिलाए बुरी तरह जख्मी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- मंडियों में दोहरी शुल्क व्यवस्था लागू होने से व्यापारी परेशान, नही सुन रही सरकार
घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के गदुरहवा मोहल्ले की है। यह धमाका घनी आबादी के बीच स्थित अकरम के मकान में हुआ। इस धमाके की गूँज पूरे शहर में सुनाई दी। धमाका होने के बाद धुएं का एक बडा गुबार भी उठा। आस-पास के इलाको में अफरा-तफरी मच गयी। लोग अपने-अपने घरो से बाहर भागते हुये निकले।
बहुत देर तक लोग समझ भी नही पाये कि यह क्या हो गया। धुँएं का गुबार थमा तो पता चला कि अकरम और उसके आस-पास के छ मकान जमींदोंज हो चुके है। मकानों की छते उड गयी। अधिकांश लोगो के घरो से बाहर होने के कारण मौत का आंकडा तो कम हो गया लेकिन इस विस्फोट का दहशत पूरे शहर में दिखाई पड रहा है। विस्फोट वाले घर के 100 मीटर की परिधि में आने वाले दर्जनो मकान क्षतिग्रस्त हो गये है।
ये भी पढ़ें- यूपी: IAS सुशील कुमार मौर्य की कोरोना से मौत, PGI में थे भर्ती
आस-पास के लोगो ने बताया कि पत्थरो के टुकडे 100 मीटर दूर स्थित घरो की छतो पर जाकर गिरे। दर्जनों मकानो की छते चिटक गयी । खिडकी दरवाजे टूट गये । एसपी देवरंजन वर्मा ने घटनास्थलका मुआइना किया। मौके पर फोरेन्सिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेन्सिक टीम मामले की जाँच में जुटी है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि अकरम पटाखा व्यवसायी था और बिजलीपुर बाजार में अपना गोदाम बना रखा था।
लेकिन कुछ विवाद होने के कारण वह गदुरहवा मोहल्ले में स्थित अपने मकान में बारुद का अवैध भण्डारण कर रखा था। जिस तरह का विस्फोट हुआ है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मकान में भारी मात्रा में विस्फोटक समान रखा था। इस स्फोट में ननकन अली नामक एक युवक की मौत हो गयी जबकि सुबरा और रूबी नामकी दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो चुकी है। दोनो घायल महिलाओ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
The post बलरामपुर: नगर के बीचोबीच हुआ जबरदस्त धमाका, दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





