जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान ने 15 फौजियों की ली जान, देखें तबाही का मंजर

श्रीनगर (27 जनवरी): जम्मू-कश्मीर के गुरेज में बुधवार को हुए 2 हिमस्खलन में मरने वाले सैनिकों की तादाद 15 हो गई है। आज 5 और शवों को निकाला गया है। इससे पहले कल 10 फौजियों के शव निकाले गए थे।
वहीं,खोजी दल ने 7 जवानों को जिंदा बाहर निकाला लिया है और घायल सैनिकों का इलाज किया जा रहा है।
हिमस्खलन के बाद से कई सैनिक अब भी लापता बताए हैं।
अभी अभी: नौकरियों के मौके बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने किया बड़े पैकेज का ऐलान
इधर मौसम विभाग ने कश्मीर के कई इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
कश्मीर में कई हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है और मौसम बेहद खराब है। स्थानीय लोगों के घर भी इसकी चपेट में आ गए हैं। फिलहाल सेना प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य जुटे हुए हैं।