बनाये अब इस रेसिपी से क्रीमी शाही टोस्ट, तो घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

सामग्री

ब्रेड के पीस- चार
मक्खन- 250 ग्राम
दूध- 600 ग्राम
गाढ़ा दूध- 50 ग्राम
क्रीम- चार बड़ा चम्मच
फलों का जैम- दो बड़ा चम्मच
चिरौंजी- 25 ग्राम
चीनी- 80 ग्राम

विधि
ब्रेड के चारों कोनों को काट लें। अब ब्रेड को तिकोने आकार में काटें। मक्खन को फ्राई पैन (बर्तन) में गरम करें। अब एक-एक करके सभी ब्रेड को भूरा होने तक सेक लें। अब इन्हें अलग रख दें। एक गहरे बर्तन में दूध, चीन और गाढ़े दूध को डालकर और पकाएं। जब दूध गाढ़ा होकर आधी मात्रा में रह जाए, अब उसमें चिरौंजी डालें और गैस से उतारकर अलग रख दें। अब ब्रेड को प्लेट पर रखें, उसके ऊपर गाढ़ा दूध डालें। अब जैम में दो चम्मच पानी डालकर मिलाएं और चम्मच की मदद से ब्रेड के ऊपर डालें। साथ ही क्रीम को भी चम्मच से इसके ऊपर डालें। अब इसे ठंडा करें और फिर परोसें।
Back to top button